Move to Jagran APP

यूपी में तबादलों का दौर जारी : 17 आइएएस तथा 15 आइपीएस अफसर के कार्यक्षेत्र बदले

प्रदेश शासन ने कल रात 17 आइएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कई विकास प्राधिकरणों में पूर्व में हुए तबादले निरस्त किये गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:57 AM (IST)
यूपी में तबादलों का दौर जारी : 17 आइएएस तथा 15 आइपीएस अफसर के कार्यक्षेत्र बदले
यूपी में तबादलों का दौर जारी : 17 आइएएस तथा 15 आइपीएस अफसर के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में आइएएस तथा आइपीएस अफसरों का कार्यक्षेत्र बदलने में लगी है। सरकार ने कल रात 17 आइएएस तथा 15 आइपीएस अफसरों का तबादला किया।

loksabha election banner

प्रदेश शासन ने कल रात 17 आइएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कई विकास प्राधिकरणों में पूर्व में हुए तबादले निरस्त किये गए। अन्तरराष्ट्रीय बैडमिंटन मैचों में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के अनुरोध को स्वीकार करते हुए शासन ने उन्हें विशेष सचिव बनाया है जबकि वहां के उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। देवीपाटन मंडल में नए मंडलायुक्त और पीलीभीत में नये डीएम की तैनाती की गई है।

नाम - वर्तमान - नवीन तैनाती

1. मंगला प्रसाद सिंह - सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण, वाराणसी के पद पर हुआ तबादला निरस्त।

2. राजेश कुमार - उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण, वाराणसी से विशेष सचिव खाद्य रसद के पद पर हुआ तबादला निरस्त।

3. टीके शिबु - विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग से उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पर तबादला निरस्त।

4. अरुण कुमार - विशेष सचिव, अवस्थापना व औद्योगिक विकास - उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण।

5. कृष्ण कुमार - अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा - अपर महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्टे्रशन।

6. दीपचंद - अपर महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन - मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा।

7. ऋषिरेंद्र कुमार - जिलाधिकारी बागपत से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास का तबादला निरस्त- अब विशेष सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रानिक्स।

8. राजेश कुमार त्यागी - विशेष सचिव, गृह का तबादला निरस्त - विशेष सचिव, वाणिज्य कर।

9. साहब सिंह - अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम का तबादला निरस्त- अपर आयुक्त, आगरा मंडल।

10. सुहास एल वाई - जिलाधिकारी, प्रयागराज - विशेष सचिव, नियोजन। कुंभ मेला के समापन तक कार्यों को संपादित करेंगे।

11. भानु चंद्र गोस्वामी - उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण - जिलाधिकारी प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार।

12. शाहिद मंजर अब्बास रिजवी - निदेशक, ईएसआई मेडिकल सर्विसेज, कानपुर- सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ।

13. प्रीती शुक्ला - मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल - सचिव, पंचायती राज विभाग।

14. महेंद्र कुमार - सचिव, पंचायती राज - मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल।

15. डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा - जिलाधिकारी, पीलीभीत - विशेष सचिव, परिवहन।

16. वैभव श्रीवास्तव - विशेष सचिव, परिवहन - जिलाधिकारी, पीलीभीत।

17. जे. रीभा - ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज - ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मैनपुरी।

15 आइपीएस अधिकारियों का तबादला

शासन ने आइपीएस अधिकारियों में और फेरबदल किया है। बुधवार को आठ जिलों के एसपी व दो एडीजी जोन समेत 15 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लखनऊ में करीब साढ़े तीन साल एएसपी पूर्वी तथा एसपी बलरामपुर रहे राजेश कुमार को अमेठी का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा औरैया, आजमगढ़, देवरिया, मीरजापुर, अमेठी के एसपी तथा मेरठ व प्रयागराज के एसएसपी भी बदले गये हैं। एडीजी बरेली जोन व एडीजी कानपुर जोन को भी बदला गया है।

नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती

प्रेम प्रकाश - एडीजी बरेली जोन - एडीजी कानपुर जोन।

अविनाश चन्द्र - एडीजी कानपुर जोन - एडीजी बरेली जोन।

हरीश चन्द्र - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, प्रयागराज - एसपी औरैया।

त्रिवेणी सिंह - एसपी औरैया - एसपी आजमगढ़।

बबलू कुमार - एसपी आजमगढ़ - सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।

प्रमोद कुमार - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, वाराणसी - पुलिस अधीक्षक, देवरिया।

एन कोलांची - एसपी देवरिया - एसएसपी बुलंदशहर।

प्रभाकर चौधरी - एसएसपी, बुलंदशहर - एसपी रेलवे, झांसी।

अमित कुमार - एसपी बलरामपुर - एसपी मीरजापुर।

अनुराग आर्य - एसपी अमेठी - एसपी बलरामपुर।

राजेश कुमार - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली - एसपी अमेठी।

विपिन कुमार मिश्र - एसपी मीरजापुर - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना, वाराणसी।

नितिन तिवारी - एसएसपी प्रयागराज - एसएसपी मेरठ।

अखिलेश कुमार - डीआइजी/एसएसपी मेरठ - डीआइजी पीएसी मुख्यालय, लखनऊ।

अतुल शर्मा - उप निदेशक यातायात मुख्यालय, लखनऊ - एसएसपी प्रयागराज। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.