बाराबंकी में रिटायर्ड दारोगा के घर कूलर में बेहोश मिली 15 साल की लापता किशोरी, होश में आते ही पिता से बताई ये बात
बाराबंकी के त्रिवेदीगंज थानाक्षेत्र के लोनीकटरा का मामला। लापता बेटी को तलाशते पुलिस संग पिता पहुंचा रिटायर्ड दारोगा के घर। कूलर के अंदर मूर्छित अवस्था में किशोरी बरामद रिटायर्ड दारोगा का पौत्र गिरफ्तार। छेड़छाड़ सहित पॉक्सो आदि की धाराओं में कार्रवाई।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 04:38 PM (IST)
बाराबंकी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया। रिटायर्ड दारोगा के घर में कूलर के अंदर लापता किशोरी बेहोशी के हालत में बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस रिटायर्ड दारोगा के पौत्र को पकड़कर साथ ले गई है। वहीं, किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
घर से शौच के लिए निकली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता...
त्रिवेदीगंज थानाक्षेत्र के लोनीकटरा का मामला है। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी 26 जनवरी की सुबह घर से शौच के लिए निकली। काफी देर तक न लौटने पर परिवारजन ने किशोरी की तलाश शुरू की। पता न लगने पर परिवारजन ने लोनीकटरा पुलिस को सूचना दी और ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश करने लगे। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीण गांव के बाहर बने रिटायर्ड दारोगा कन्हैया लाल त्रिपाठी के मकान में पहुंचे। उनके मकान के अंदर रखे पुराने कूलर के अंदर किशोरी मूर्छित अवस्था में बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर मिले कन्हैया लाल के पुत्र बलबीर व पौत्र सिद्धार्थ उर्फ छोटू को पकड़कर थाने गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ उसे पकड़कर अपने घर ले गया था और बंधक बनाया था।
छेड़छाड़ सहित पॉक्सो की धाराओं में कार्रवाई, आरोपित भेजा गया जेल: कोतवाल अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहले से दर्ज गुमशुदगी में छेड़छाड़ सहित पॉक्सो आदि की धाराओं की बढोतरीकर सिद्धार्थ को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल रवाना किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें