यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजनाथ सिंह आज से लखनऊ दौरे पर
देश के गृह मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज शाम से अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह का लखनऊ प्रवास करीब तीन दिन का है।

लखनऊ। देश के गृह मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज शाम से अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह का लखनऊ प्रवास करीब तीन दिन का है।
नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा करने पर कल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। माना जा रहा है केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्य का रिपोर्ट कार्ड लेकर राजनाथ सिंह भी आज लखनऊ पहुंचेंगे। गृहमंत्री कल से लखनऊ में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। श्री सिंह 23 से 25 मई तक लखनऊ में रहेंगे। आज शाम को करीब छह बजे लखनऊ पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह सरकार आवास पर लोगों से मुलाकात भी करेंगे। कल सुबह दस बजे राजनाथ सिंह संगीत कला अकादमी गोमतीनगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री 11.30 पर विश्वसरैया सभागार हजरतगंज में महामना भारत रत्न समारोह में शामिल होंगे।
