यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी पुलिस के 12 वरिष्ठ अधिकारियों के हो सकते हैं तबादलें, एडीजी आशीष गुप्ता को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
यूपी पुलिस के 12 वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने के बाद अब कई और तबादलों की ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : यूपी पुलिस के 12 वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने के बाद अब कई और तबादलों की भी तैयारी है। निकाय चुनाव के बाद अब कई जिलों की कमान भी बदल सकती है। जिलों में तैनात अधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा भी की जा रही है। निकाय चुनाव के दाैरान जिन जिलों में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अधिक कसरत करनी पड़ी, उन्हें भी देखा जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण होंगे तबादले
लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। जोन व रेंज स्तर पर भी कुछ फेरबदल हो सकता है। वहीं जिलाें में एसएसपी व एसपी के अलावा एएसपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जाना है।
आशीष गुप्ता को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
लंबे समय से एक जिले में तैनात रहे पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अन्य पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर मंथन के बाद उनके स्थानान्तरण की सूची जारी होगी। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्त से वापस लौटे एडीजी आशीष गुप्ता को अभी कोई दायित्व नहीं सौंपा गया है। उन्हें भी जल्द नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
