विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP IPS Transfer List: यूपी में IPS अफसरों के तबादले, गाजियाबाद-आगरा के पुलिस कमिश्नर बदले; देखें लिस्ट

Published: Wed, 16 Apr 2025 02:28 AM (IST)

यूपी में योगी सरकार ने गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नर बदल दिए हैं। आगरा में तैनात पुलिस कमिश्नर जे. ...और पढ़ें

सरकार ने मंगलवार की देर रात 11 आइपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है (सांकेतिक तस्वीर)
सरकार ने मंगलवार की देर रात 11 आइपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी व बागपत में नए पुलिस कप्तान
  2. मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी व बागपत में नए पुलिस कप्तान तैनात कर दिए गए हैं
  3. सरकार ने मंगलवार की देर रात 11 आइपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है

 राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद व आगरा के पुलिस कमिश्नर बदल दिए हैं। आगरा में तैनात पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ को पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

दीपक कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर बनाया

पुलिस महानिरीक्षक आगरा दीपक कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इनके अलावा मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी व बागपत में नए पुलिस कप्तान तैनात कर दिए गए हैं। सरकार ने मंगलवार की देर रात 11 आइपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है।

नीलाब्जा चौधरी को लखनऊ में तैनाती दी गई

नीलाब्जा चौधरी को एडीजी एटीएस लखनऊ से एडीजी सीआइडी लखनऊ में तैनाती दी गई है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नर के पद पर तैनात अजय कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र में भेजा गया है।

शैलेश कुमार पांडे को मथुरा कमान

प्रेम कुमार गौतम पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ व शैलेश कुमार पांडेय पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा से पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा बनाया गया है।

दिनेश कुमार सिंह एसपी बाराबंकी से एसएसपी बुलंदशहर बने

श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर से एसएसपी मथुरा, दिनेश कुमार सिंह एसपी बाराबंकी से एसएसपी बुलंदशहर, अर्पित विजयवर्गीय को एसपी बागपत से एसपी बाराबंकी व सूरज कुमार राय को सेनानायक छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से एसपी बागपत बनाया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात पुलिस अधीक्षक प्रेमचन्द को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है।