रास्ते में पड़े मिले 5 लाख रुपए मालिक को लौटाए, ललितपुर में 12वीं के छात्र की ईमानदारी ने जीता दिल
ललितपुर में 12वीं के छात्र आदित्य कुमार को रास्ते में पांच लाख रुपये पड़े मिले, जिसे उसने बिना किसी लालच ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
छात्र आदित्य कुमार को रास्ते में पांच लाख रुपये मिले।
उसने बिना लालच पिता संग मालिक को लौटाए।
रमाशंकर चौबे ने ईमानदारी के लिए आभार जताया।
जागरण संवाददाता, ललितपुर। जखौरा डाकघर में रुपये जमा करने जा रहे रमाशंकर चौबे के रास्ते में गुरुवार दोपहर करीब पांच लाख रुपये गिर गए।
रुपये गायब होने की जानकारी होने पर उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने जखौरा थाने में मामले की सूचना दी। इसी दौरान 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार को रास्ते में रुपये पड़े मिले।
उसने बिना किसी लालच के इसकी जानकारी तत्काल अपने पिता राजकुमार प्रजापति को दी। बड़ी रकम मिलने के बावजूद पिता-पुत्र ने रुपये अपने पास रखने के बजाय उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी।
राजकुमार प्रजापति ने रमाशंकर चौबे से संपर्क कर उनकी पूरी रकम सुरक्षित वापस कर दी। पांच लाख रुपये वापस मिलने पर रमाशंकर चौबे ने छात्र आदित्य कुमार और उसके पिता राजकुमार प्रजापति का आभार जताया।
यह भी पढ़ें- ललितपुर: फर्जी शेयर बाजार एप से 30 करोड़ की साइबर ठगी, इंदौर से दो महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार
