भाजपा विधायक ने लांघी भाषा की मर्यादा, कहा- 'सरकारी कर्मचारी सम्मान न करें तो जूते उतारकर मारें'
भाजपा की प्रचंड जीत से अति उत्साहित ललितपुर के भाजपा विधायक रामरतन कुशवाहा एक कार्यक्रम में बोली सभी मर्यादाएं लांघ गए।
ललितपुर, जेएनएन। भाजपा की प्रचंड जीत से अति उत्साहित ललितपुर के भाजपा विधायक राम रतन कुशवाहा एक कार्यक्रम में बोली सभी मर्यादाएं लांघ गए। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने कह दिया कि अगर सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं, तो अपने जूते उतारें और उन्हें मारें, क्योंकि धैर्य की एक सीमा होती है।
#WATCH: Ramratan Kushwaha, BJP MLA from Lalitpur at a party event says,"If government employees don't respect our workers, then take off your shoes and hit them because there is a limit to patience." (June 4) pic.twitter.com/o889Y1Wl1q — ANI UP (@ANINewsUP) June 6, 2019
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा विधायक राम रतन कुशवाहा ने कहा कि अभी तक जो प्रदेश सरकार के कर्मचारी हैं वे महीने-दो महीने में ठीक नहीं होते हैं और हमारे कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करते हैं तो मै आपसे कहता हूं कि अपना जूता उतारिये और मारिये। क्योंकि एक सीमा होती है बर्दाश्त करने की।
उन्होंने आगे कहा कि ये सपा-बसपा मानसिकता के कर्मचारी जिन्होंने बद्तमीजी करने का काम अभी चुनव में किया, हमारे कार्यकर्ता को हड़काया। ये कर्मचारी अभी भी सतर्क हो जाएं। मैं जो कहता हूं उसे करता हूं, ये बात ध्यान रखियेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप