Move to Jagran APP

राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,031 वादों का निस्तारण

फोटो- 10 ललितपुर : निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी। :: समझौता धनराशि के रूप में 7,12,46,348 रुप

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Dec 2020 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Dec 2020 10:51 PM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,031 वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में 9,031 वादों का निस्तारण

फोटो- 10

loksabha election banner

ललितपुर : निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी।

::

समझौता धनराशि के रूप में 7,12,46,348 रुपए वसूले

ललितपुर ब्यूरो:

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद रियाज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत अपर जि़ला जज (ईसीऐक्ट)/राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सूरज मिश्रा की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित हुई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर 9,031 वादों का निस्तारण कर 7,12,46,348 रुपयों की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज मोहम्मद रियाज ने 14 वाद निस्तारित कर 1,4,63,489 रूपये की समझौता राशि का निर्धारिण किया। अपर जि़ला जज (एससी/एसटीऐक्ट) जगदीश कुमार ने 5 वाद निस्तारित कर 1000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अपर जि़ला जज (डकैती) मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा 16 वाद निस्तारित किये गये। अपर जि़ला जज (ईसीऐक्ट) अजय पाल सिंह द्वारा 1 वाद निस्तारित कर 1500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अपर जिला जज (पॉक्सो विशेष) चन्द्रमोहन श्रीवास्तव द्वारा 3 वाद निस्तारित कर 500 रूपया की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक) मनोज कुमार तिवारी द्वारा 2 वाद निस्तारित कर 1000 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट रवि कुमार गुप्त द्वारा 459 वाद निस्तारित कर 1,99,275 रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सूरज मिश्रा द्वारा 164 वाद निस्तारित कर 8194380 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। विशेष न्यायिक मैजिस्ट्रेट सिंचाई खण्ड ललितपुर द्वारा 1 वाद निस्तारित कर 100 रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीएन राय द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 40 वाद निस्तारित किये गये। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी शमशुल हक द्वारा मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 3 वाद निस्तारित कर 13,60,000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट महरौनी विजय कुमार चतुर्थ द्वारा 150 वाद निस्तारित कर 18,000 रूपये जुर्माना अधिरोपित किया गया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) महरौनी अनुभव कटियार द्वारा 111 वाद निस्तारित कर 2055 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

जि़लाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों द्वारा 7509 वादों का निस्तारण कर 2,46,909 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 6 वाद निस्तारित कर 7,70,283 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। विभिन्न बैंक्स के बकाया राशि से सम्बन्धित 547 वाद निस्तारित कर 5,89,87,857 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिवक्ता, अधिकारी व वादकारी उपस्थित रहे। इधर, पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सुलह समझौता के आधार पर 301 वाद निस्तारित कर 3,01,37,512 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। लोक अदालत में मण्डल प्रमुख प्रभात शुक्ला, एलडीएम एके सेठ आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.