Move to Jagran APP

आखिरकार घर पहुँच ही गया सोनू

फोटो - 17 ललितपुर : ललितपुर पहुँचने पर सोनू सिंह का स्वागत करते राज्यमन्त्री व अन्य। एक माह की

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:01 PM (IST)
आखिरकार घर पहुँच ही गया सोनू
आखिरकार घर पहुँच ही गया सोनू

फोटो - 17

loksabha election banner

ललितपुर : ललितपुर पहुँचने पर सोनू सिंह का स्वागत करते राज्यमन्त्री व अन्य।

एक माह की जद्दोजहद के बाद मिली सफलता, शहर से लेकर गाँव तक लोगों में खुशी की लहर

ललितपुर ब्यूरो :

शनिवार का दिन ललितपुर के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया। पाकिस्तान की जेल से लौटा सोनू सिंह अमृतसर में एक माह के लम्बे इन्तजार के बाद आज शाम अपने घर पहुँच गया। सोनू की वापसी के लिए जनपदवासी एक माह से लगातार सरकारी औपचारिकताओं के पूरा होने का इन्त़जार कर रहे थे।

सोनू शनिवार की शाम अपने घर वापस पहुँच गया। विशेष ट्रेन से शाम करीब 7.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुँचे सोनू सिंह का लोगों ने भव्य स्वागत किया और अधिकारियों का आभार जताया। ललितपुर की तहसील मड़ावरा के ग्राम सतवाँसा निवासी सोनू सिंह आज से करीब 13 साल पहले मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते घर से ़गायब हो गया था। वह कब और कैसे पाकिस्तान पहुँच गया, यह भी उसे ठीक ढग से याद नहीं है। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी तब हुयी, जब पाकिस्तान से उसके बारे में कुछ जानकारी माँगी गयी थी। उसके वापस लौटने की उम्मीद छोड़ चुके परिजनों को इन सूचनाओं ने नया जीवन दिया, तभी से उसके वापसी का प्रयास चल रहा था। पाकिस्तान की जेल में काटने के बाद सोनू सिंह 26 अक्टूबर को चार अन्य कैदियों के साथ भारत पहुँचा था। अटारी बॉडर्र से निकलते हुए वह अमृतसर पहुँचा, जहाँ बाद में उसे वहाँ के कम्युनिटि सेण्टर में क्वॉरण्टीन किया गया। इसके बाद भी उसके ललितपुर वापसी की राह आसान नहीं हुई। उसे अपने घर पहुँचने में काफी मुश्किलें झेलना पड़ी। सरकारी औपचारिकताओं ने उसके अपने घर पहुँचने तमाम बन्दिशे पैदा की, खुद के साथ उसके परिजन परेशान हो गए। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद चेते अफसरों ने इस दिशा में विशेष पहल की, तब जाकर सोनू के उसके अपने घर वापस आने का रास्ता सा़फ हुआ। बीते रोज ललितपुर से टीम अमृतसर क्वॉरण्टीन सेण्टर पहुँची। टीम के पत्राचार से सन्तुष्ट हो जाने के बाद सुरक्षा अधिकारी राँझा सिंह ने सोनू को ललितपुर प्रशासन की टीम को सौंप दिया। यहाँ से राजस्व निरीक्षक रहीम खान, एसआइ विष्णु कुमार व रोशन सिंह सोनू को लेकर रात में ही 7 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर से दिल्ली के रवाना हुए। करीब 11 बजे दिल्ली पहुंँचने के बाद दिल्ली से ललितपुर के लिए ट्रेन में सवार हुए। शनिवार को पूरे दिन सफर करने के बाद सोनू सिंह को लेकर शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट के आसपास झाँसी पहुँच गए। झाँसी में सोनू सिंह के पहुँचने पर कुछ लोगों ने उसका स्वागत किया और उसके हाल-चाल जाने। इसके बाद ट्रेन 7 बजकर 30 मिनट के आसपास ललितपुर पहुँची। सोनू सिंह के इन्तजार में मौजूद अधिकारी व शहरवासियों ने भव्यता के साथ स्वागत किया। बाद में सोनू सिंह से उसके हाल-चाल जाने और वहाँ जेल में उसके साथ हुए कृत्यों को जाना। बाद में सोनू को उसके घर मड़ावरा स्थित ग्राम सतवाँसा भेज दिया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रदेश सरकार के राज्यमन्त्री मनोहर लाल पन्थ समेत जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने सोनू को दुलार किया और उससे बात की।

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.