फोटो - 14
मड़ावरा : ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सपा नेता। :: सपा मड़ावरा ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रकाश पाल
मड़ावरा : ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सपा नेता।
::
सपा मड़ावरा ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रकाश पाल
मड़ावरा, (ललितपुर) : समाजवादी पार्टी के ़िजलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने ब्लॉक मड़ावरा में समाजवादी पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष कस्बा मड़ावरा निवासी प्रकाश पाल को मनोनीत किया हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाल को बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष का फू ल मालाओं के साथ स्वागत कर उनका मुँह मीठा कराया। इस दौरान समाजवादी पार्टी नेता शेर सिंह तोमर, रणवीर सिंह यादव उर्फ जज्जे यादव हँसरा, पुष्पेंद्र सिंह यादव, गोलू यादव, आलोक रावत, जावेद खान, राजेश गंधर्व, शीलचंद अहिरवार, मुन्ना पाल, राजकुमार पाल आदि उपस्थित रहे।