दबंगों ने महिला को पीटा
जखौरा (ललितपुर): थाना जखौरा की बासी चौकी अन्तर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासिनी अंगूरी पत्नी पारीछत कु
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 01:37 AM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 01:37 AM (IST)
जखौरा (ललितपुर): थाना जखौरा की बासी चौकी अन्तर्गत ग्राम कल्याणपुरा निवासिनी अंगूरी पत्नी पारीछत कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 सितम्बर 2018 की रात करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गाँव के ही 2 युवक उसके घर आये और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया, तो दोनों ने उससे मारपीट की। जिसकी सूचना उसने बाँसी चौकी में दी। इस पर जखौरा पुलिस द्वारा आरोपी सन्तोष पुत्र रामदयाल कुशवाहा व हरिराम पुत्र रामा कुशवाहा निवासीगण ग्राम कल्याणपुरा के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल, दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर बताये गये है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें