खाद्य विभाग टीम की छापामार कार्यवाही, हड़कम्प
बिरधा (ललितपुर) : शासन के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिका
बिरधा (ललितपुर) : शासन के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन.त्रिपाठी के नेतृत्व में कस्बा बिरधा में किराने की दुकानों पर छापामार कार्यवाही की गयी। जिसमें महावीर किराना स्टोर वीरेश जैन की दुकान पर खुली अरहर की दाल का नमूना भरा गया। उसके बाद सिंघई जनरल एवं किराना स्टोर पर खुले बेसन का नमूना लिया और उसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा। खाद्य विभाग की टीम बिरधा में आयी और दो दुकानो से सैंपिल भरने की कार्यवाही चल रही है, इसकी जानकारी मिलते ही बिरधा के सभी किराना स्टोर संचालको में हड़कम्प मच गया। जानकारी होने पर अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बन्द करके भाग गये। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटी सामान जो भी दुकानदार बेचता हो तत्काल उसकी जानकारी उन्हें दूरभाष पर उपलब्ध कराये, सम्बंधित दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। शासन के स्पष्ट निर्देश है कि मिलावट खोरी नहीं होनी चाहिए उपभोक्ताओं को गुणवत्ता परक वस्तु मिलनी चाहिये। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन.त्रिपाठी, प्रशान्त मलैया खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विजय श्रीवास खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संजय सिंह सहायक खाद्य विभाग की छापामार मार टीम में शामिल रहे। उनके साथ इस दौरान बिरधा चौकी का पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिसमें सन्त कुमार चौकी इंचार्ज बिरधा, आरबी राजपूत, राजेन्द्र, दीपेन्द्र, राघवेन्द्र, लखनलाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।