Move to Jagran APP

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजी खाद्य सामग्री व कपड़े

ललितपुर ब्यूरो : केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये जिला प्रशासन ने भी बीड़ा उठाया है। जिलाधिकारी म

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजी खाद्य सामग्री व कपड़े
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजी खाद्य सामग्री व कपड़े

ललितपुर ब्यूरो :

prime article banner

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये जिला प्रशासन ने भी बीड़ा उठाया है। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने खाद्यान्न और कपड़ों से भरे ट्रक को रवाना किया है।

केरल में आई भीषण आपदा के पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिये विगत दिवस जिलाधिकारी समेत कलेक्टरेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक-एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। इसके अलावा पीड़ितों को खाद्यान्न एवं कपड़े उपलब्ध कराने की दिशा में भी जिलाधिकारी के प्रयास किये जा रहे है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के आदेश के क्रम में जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने के बाद पीड़ितों के लिये कपड़े और खाद्यान्न जुटाया गया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने केरल के बाढ़ पीडितों के लिए राहत सामग्री में कपड़े एवं खाद्य सामग्री के 137 पैकेटों से भरे ट्रक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राम शकर, प्रवक्ता जीआईसी अमित शुक्ला के अलावा कलेक्टरेट कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों/गणमान्य व्यक्तियों/सामान्य नागरिकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को राहत सहायता प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद करना पुण्य कार्य है।

::

बॉक्स-

::

मदद को बढ़ रहे हाथ

कलेक्टरेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जहाँ 2 लाख 65 हजार 430 रुपये एकत्रित किये और बैंकड्राफ्ट के माध्यम से केरल राज्य में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को राहत सहायता हेतु 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में जमा कराये। तो वहीं राजस्व विभाग द्वारा 1 लाख 991 रुपये भेजे गये। इसी क्रम में अन्य सरकारी कार्यालय, स्कूलों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी पीड़ितों की मदद की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.