घर में घुसा विशालकाय अजगर, हड़कम्प
ललितपुर: बीती रात शहर के मोहल्ला तालाबपुरा बिदुआ कॉलनि स्थित घर में एक विशालकाय अजगर घुस गया। जिससे
ललितपुर: बीती रात शहर के मोहल्ला तालाबपुरा बिदुआ कॉलनि स्थित घर में एक विशालकाय अजगर घुस गया। जिससे हड़कम्प मच गया। डीएफओ के निर्देश पर मौके पर पहुँचे वनकर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर गोविन्द सागर नर्सरी में छोड़ दिया।
तालाबपुरा स्थित बिदुआ कॉलनि में अवधेश श्रीवास्तव अपने परिवार सहित रहते है। शुक्रवार की देर रात विशालकाय अजगर अवधेश के घर में घुस गया। गृहस्वामी की नजर जब उस पर पड़ी, तो वह भयभीत हो गया। घर में अजगर घुसे होने की खबर फैलते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। आनन-फानन में मामले की जानकारी डीएफओ ईश्वर दयाल को दी गयी। इस पर उनके निर्देश पर डिप्टि रेन्जर नरेश कुमार बिदुआ, वन दरोगा कमलापति त्रिपाठी, वन रक्षक हृदेशचन्द्र श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिंह बुन्देला मौके पर पहुँच गये। कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार अजगर को बोरे में बन्द कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित गोविन्द सागर नर्सरी में छोड़ दिया गया। वनकर्मियों के अनुसार पकड़े गये अजगर की लम्बाई 7 फीट से अधिक थी, वह हिल पाइथन प्रजाति का था। यहा बता दें कि गोविन्द सागर बाँध क्षेत्र में काफी संख्या में हिल पाइथन प्रजाति के अजगर पाये जाते है। शहर के मोहल्ला डोंडाघाट, तालाबपुरा, आजादपुरा, नेहरू महाविद्यालय क्षेत्र, गोविन्दनगर आदि इलाकों में पूर्व में कई बार हिल पाइथन प्रजाति के अजगर पकड़े जा चुके है।