महिला से छेड़छाड़ कर घर में की तोड़फोड़
ललितपुर: थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम रनगाँव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बत
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 01:35 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 01:35 AM (IST)
ललितपुर: थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम रनगाँव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 19 अगस्त की सुबह 10.30 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी कुछ लोग उसके घर में गाली-गलौज करते हुए घुस आये और मकान में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और धमकाते हुए भाग गये। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गयी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़िता ने कार्यवाही की माँग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें