दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की माँग
ललितपुर: थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम दरौनी निवासी प्रधान बुद्धराम पुत्र मर्दन सहरिया ने श्रम एवं सेवा
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 12:07 AM (IST)
ललितपुर: थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम दरौनी निवासी प्रधान बुद्धराम पुत्र मर्दन सहरिया ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमन्त्री मनोहरलाल पंथ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि चुनावी रजिश के चलते गाँव के दबंग उसे तरह-तरह से परेशान कर प्रताड़ित कर रहे है। यही नहीं झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे है। दबंगों की शह पर 11 जुलाई को एक महिला ने उसके पुत्र के खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। पीड़ित ने उसके व परिवार के खिलाफ साजिश कर रहे दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें