Move to Jagran APP

नवागन्तुक डीएफओ ईश्वरदयाल ने सम्भाला कार्यभार

ललितपुर ब्यूरो : प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ) गोविन्द शरण का स्थानान्तरण लखनऊ हो गया है। उ

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 12:12 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 12:12 AM (IST)
नवागन्तुक डीएफओ ईश्वरदयाल ने सम्भाला कार्यभार
नवागन्तुक डीएफओ ईश्वरदयाल ने सम्भाला कार्यभार

ललितपुर ब्यूरो : प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ) गोविन्द शरण का स्थानान्तरण लखनऊ हो गया है। उनके स्थान पर महोबा से आये डीएफओ ईश्वर दयाल ने सोमवार शाम जनपद आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रीय वन अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

loksabha election banner

बताते चलें कि शासन ने गत दिवस डीएफओ गोविन्द शरण का तबादला उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक लखनऊ के पद पर कर दिया था। साथ ही महोबा के डीएफओ ईश्वरदयाल को इसी पद पर ललितपुर स्थानान्तरित किया था। डीएफओ के स्थानान्तरण के बाद महकमे में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया था। सोमवार शाम नवागन्तुक डीएफओ ईश्वर दयाल ने कार्यालय आकर अपना कार्यभार सम्भाल लिया। कार्यलय के कर्मियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया व विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने जनपद के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारियों की बैठक लेकर न केवल परिचय प्राप्त किया, बल्कि अपनी कार्यप्रणाली से परिचित कराकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने सभी रेन्ज अफसरों से उनके क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। साथ ही वन सम्पदा के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ललितपुर/ तालबेहट जीपी शुक्ला, महरौनी सुनील भारद्वाज, माताटीला महेश कुमार तिवारी, जखौरा श्रीराम निरजन, मड़ावरा राय साहब यादव, बार बीबी नोडियाल आदि मौजूद रहे।

::

नवागन्तुक गौना रेन्जर ने भी सम्भाला कार्यभार

-जनपद सोनभद्र से स्थानान्तरित होकर आये आरके शाही ने सोमवार को क्षेत्रीय वनाधिकारी गौना का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त कर भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.