ट्रिपलिंग करने वालों को दी हिदायत
ललितपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम नगर के विभिन्न चौरा
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 01:25 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 01:25 AM (IST)
ललितपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम नगर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों पर सवार लड़किया एवं महिलाएं तीन सवारी फर्राटा भरते मिलीं, महिलाओं को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में पुरुषाें के साथ ही महिलाओं की भी वाहन चेकिंग की गई। महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षियों ने शुक्रवार शाम घण्टाघर, सावरकर चौक, तुवन चौराहा आदि क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की। इस दौरान अनेक लड़किया एवं महिलाएं वाहन चलाते मिलीं। महिला थानाध्यक्ष ने उन्हे रोककर प्रपत्रों की जाच की तथा यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें