विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म का फरार आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:31 AM (IST)

लखीमपुर खीरी में पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के आरोपित खलील अहमद को सिंगाही पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में ...और पढ़ें

मुठभेड़ में घायल बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को लेकर जाती पुलिस

मुठभेड़ में घायल बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को लेकर जाती पुलिस

HighLights

  1. दुष्कर्म का आरोपित पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार।

  2. सिंगाही पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में दबोचा।

  3. जवाबी फायरिंग में आरोपित के बाएं पैर में लगी गोली।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के आरोपित को सिंगाही पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
एसपी डा.ख्याति गर्ग ने बताया कि सिंगाही थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार खलील अहमद पुत्र अशर्फी निवासी सिंगहा कलां को छह सितंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी निघासन ले जाया जा रहा था। रास्ते में पेशाब करने के बहाने वाहन रुकवाया और इस दौरान उसने पुलिसकर्मी को धक्का देकर गन्ने के खेत से होकर फरार हो गया।

पैर में गोली लगने से हुआ घायल

घटना के बाद निघासन थाने में उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। उसकी तलाश में सिंगाही पुलिस और एसओजी ने कॉबिंग शुरू कर दी। इसी दौरान देर रात
सिंगहा कलां बगिया मोड़ के पास पुलिस टीम को आरोपित दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी निघासन ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। मुठभेड़ के संबंध में सिंगाही थाने में हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन

यह भी पढ़ें- सितंबर में कई खगोलीय घटनाएं, क्या है हार्वेस्ट मून जो 26 को नजर आएगा; 27 को शनि के साथ युगलबंदी करेगा चांद