नेपाल में महाकाली नदी के किनारे रील बना रहीं किशोरी तेज बहाव में डूबी, तलाश में जुटी पुलिस
महाकाली नदी किनारे टिकटॉक रील बनाते समय एक किशोरी पैर फिसलने से तेज बहाव में डूब गई। नेपाल पुलिस और ...और पढ़ें
HighLights
महाकाली नदी में टिकटॉक रील बनाते समय हादसा।
किशोरी सृष्टि सुनार तेज बहाव में डूबी।
नेपाल पुलिस व सशस्त्र बल खोजबीन में लगे।
संवादसूत्र, गौरीफंटा (लखीमपुर)। सोमवार देरशाम नदी किनारें अपने मोबाइल से टिकटॉक रील बना रहीं सृष्टि सुनार अचानक पैर फिसलने से महाकाली नदी के तेज बहाव में डूब गई।
उसे ढूढ़ने का प्रयास किया गया पर उसका पता नहीं चल सका। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही नेपाल पुलिस व सशस्त्र पुलिस बल की टीमें किशोरी की खोजबीन में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- गोंडा में बारिश का कहर, 12 ग्राम पंचायतों में आवागमन के लिए लगाईं 122 नाव; 23000 की आबादी प्रभावित
जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर ने बताया कि नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में लगें जवानों को दिक्कत आ रहीं हैं। फिर भी जवान खोजबीन में लगे हुए हैं। किशोरी दोधारा चाँदनी नगरपालिका -10 लटाली टोल जिला कंचनपुर की रहने वाली थी।
