पति को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ी महिला, मौत के सामने दीवार बनकर खड़ी रही पत्नी
लखीमपुर खीरी के मझगईं वन रेंज में एक महिला रामरती ने अपने पति राजेंद्र को तेंदुए के हमले से बचाने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रामरती ने पति को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया।
तेंदुए के हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की।
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पति पर तेंदुए को हमला करते देख रामरती हंसिया लेकर उससे भिड़ गईं। तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। करीब आठ मिनट तक चले संघर्ष में दोनों घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।
ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। घटना गुरुवार शाम मझगईं वन रेंज में हुई। 50 वर्षीय किसान राजेंद्र अपनी पत्नी रामरती के साथ खेत में धान काट रहे थे। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने राजेंद्र पर अचानक हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए रामरती ने हंसिया उठाकर तेंदुए का मुकाबला किया, लेकिन तेंदुए ने उन्हें भी घायल कर दिया।
ग्रामीण दोनों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। आबादी के पास तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- मतदाता सूची फर्जीवाड़ा मामले में 5 AERO पर जांच शुरू, पीलीभीत में 150 BLO घर-घर जाकर करेंगे वोटर लिस्ट में सुधार
मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।
