विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार से लौट रही महिला को नाले में खींच ले गया मगरमच्छ, लखीमपुर में बुढ़िया नाले की घटना

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:13 AM (IST)

लखीमपुर खीरी में बुढ़िया नाले के पास एक महिला को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया। देर रात तक घर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। शनिवार की शाम कफारा गांव निवासी एक महिला को बुढ़िया नाला के पास बैठा मगरमच्छ नाले में खींच ले गया। देर रात तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिवार के साथ पड़ोसी उसे खोजने निकले।

रविवार की सुबह नाले के पास खेत में उसके कपड़े, सब्जी भरा झोला और कुछ मांस का टुकड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों का हुआ कि नाला में रह रहा मगरमच्छ उसे खींच ले गया है।

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टपरीपुरवा कफारा निवासी 55 वर्षीय गंगा देवी पत्नी गुड्डू शनिवार की शाम कफारा की साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने निकली थी। ग्रामीणों का अनुमान है कि छोटे रास्ते के चक्कर में महिला ने वापसी में पानी भरे खेतों का रास्ता चुना।

इसी दौरान मगरमच्छ ने उसपर हमला कर उसे दबोच लिया और गहरे नाले में उठा ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक बुढ़िया नाले में काफी मगरमच्छ हैं जो आए दिन कुत्ते, बंदर, बकरी आदि का शिकार करते रहते हैं।

सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसडीएम राशि कृष्णा, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के पहुंचने के बाद महिला के कपड़े और मांस का टुकड़ा जांच के लिए भेजा गया है।