विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओवरलोड वाहनों को लेकर प्रशासन सख्त, बिना रजिस्ट्रेशन के स्कूलों में नहीं चलेंगे वाहन

Published: Fri, 30 Jan 2026 10:43 PM (IST)

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक के स्कूल बोलेरो पर पलटने से पांच बच्चे घायल हो ...और पढ़ें

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेगा प्रशासन।

ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेगा प्रशासन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, मोहम्मदी (लखीमपुर)। सत्या पब्लिक स्कूल के बच्चों की बोलेरो कार पर गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक के पलटने से घायल एक बच्चे के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं मामले को लेकर विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए।

ग्राम बिचपरी के अजीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसका 12 वर्षीय पुत्र सम्राट सिंह कक्षा सात का छात्र जो सत्या पब्लिक एकेडमी बरवर रोड मोहम्मदी में पड़ रहा है।

उसी स्कूल में उसके गांव का ही अर्नव सिंह 13 वर्ष, शिवांग सिंह नौ वर्ष, मानसी सिंह आठ वर्ष, सार्थक सिंह पांच वर्ष गुरुवार को दोपहर करीब ढाई बजे बोलेरो से छुट्टी के बाद स्कूल से करीब 19 बच्चे गाड़ी में बैठकर वापस बिचपरी गांव आ रहे थे।

इसी बीच ट्रक गाडी के ऊपर पलट गया। जिसमें पांच बच्चे चोटिल हो गए और शेष 14 सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिए लेकिन कहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग निकला तमाम लोगों की सूझबूझ से वहां बच्चों को सुरक्षित बोलेरो कर से निकल गया यदि स्थानीय लोगों द्वारा समझदारी ना की गई होती तो शायद हादसा बड़ा रूप ले लेता।

वहीं क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक की जहां काफी देर बैठक के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया के मामले में ओवरलोड वाहनों को लेकर दोनों चीनी मिलों के गम को निर्देशित किया गया है कि वह ओवरलोड वाहनों पर कंट्रोल करें।

आरटीओ को स्कूल में अवैध रूप से चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए बातचीत की गई तथा बैठक में ये भी निर्णय लिया कि जो वाहन ओवरलोड सड़कों पर दौड़ेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं गुरुवार को स्थानीय लोगों ने मामले मे प्रशासन से अतिक्रमण को लेकर मुद्दा उठाया था। जिस पर प्रशासन ने अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सत्या पब्लिक एकेडमी स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार गुप्ता से जानकारी करने पर बताया कि गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक बोलेरो कार पर पलटा था उसका बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नहीं है। वह बिचपरी के ही एक व्यक्ति की कार है जिसे वह किराए पर चलाता है।

प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले वाहनों व ओवरलोड गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्रालियों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया गया है। अवैध रूप से चलने वाले वाहनों को किसी भी हाल बक्सा नहीं जाएगा। -अरुण कुमार सिंह, सीओ।