विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी के चार प्रमुख चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, 1 करोड़ रुपये का बजट पास

Published: Mon, 06 Jul 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

लखीमपुर खीरी शहर के चार प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन से पास हो गया है, जिसके लिए लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। शहर के चार चौराहों को सौंदरीकरण के लिए चयनित किया गया है। इनका प्रस्ताव शासन से पास हो चुका है। नगर पालिका में टेंडर प्रक्रिया में है।

टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इन चारों चौराहा का सौंदरीकरण किया जाएगा जिससे शहर वासियों के अलावा बाहर से आने वाले लोग भी शहर की खूबसूरती को देख सकें। नगर विकास के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी पूरे प्रयास किया जा रहे हैं।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को की गई बोर्ड बैठक में इस बिंदु पर भी प्रमुख रूप से विचार किया गया है कि शहर के ऐसे कई चौराहे हैं जिनका सौंदर्यीकरण किया जाना है।जिसमें प्रमुख रूप से चार चौराहों को चयनित किया गया है।

लगभग एक करोड़ रुपये से इन चारों चौराहों पर खूबसूरत लाइटें, फव्वारे इत्यादि लगवा कर इनका सौंदर्यकरण कराया जाएगा।जिससे बाहर से आने जाने वालों को शहर की खूबसूरती दिखाई दे।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें प्रमुख रूप सेगांधी विद्यालय के पीछे वाले टैक्सी स्टैंड के निकट बने अशोक स्तंभ के पास बाउंड्री वाल बनवाकर नीचे घास लगवाई जाएगी,खूबसूरत फूलों वाले पौधे लगवाए जाएंगे।

यहां खूबसूरत लाइटें व फव्वारे लगवा कर इसे छोटे मोटे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। दूसरे नम्बर पर सौजन्या चौक का चयन किया गया है जहां चारो ओर लाइटें व फव्वारे लगेंगे। इसी तरह गुरु गोविंद सिंह चौक,शाहपुरा कोठी स्थित कलम दवात चौराहा चयनित किया गया है।इन सभी चौराहों पर अगले महीने काम शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मऊ में शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मिले 73 लाख रुपये, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा