लखीमपुर में बॉयफ्रेंड ने युवती को घर बुलाकर दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर में एक युवती के साथ उसके प्रेमी और दो दोस्तों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे उसकी हालत गंभीर ...और पढ़ें

प्रेमी ने युवती को घर बुलाकर दोस्तों संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म।
HighLights
प्रेमी और दोस्तों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता की हालत गंभीर, जिला महिला अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। शहर में एक युवती के साथ उसके प्रेमी और दोस्तों ने ही हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। प्रेमी ने पहले युवती को घर बुलाया और उसके बाद दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म किया। हालत गंभीर होने पर युवती को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार उन्हें जेल भेज दिया है।
शहर में मिश्राना चौकी के एक मुहल्ला में युवती अपने नानी के घर रहती थी। बताया जाता है कि युवती का ही मुहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को प्रेमी ने युवती को अपने घर बुलाया।
अनहोनी से अनभिज्ञ युवती जब प्रेमी के घर पहुंची तो देखा कि वहां पर दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि युवती के प्रेमी ने उसे पकड़ लिया और दोस्तो संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती घर पहुंची और अपनी नानी को आपबीती सुनाई।
युवती के नाजुक अंग से रक्तस्राव होने लगा तो नानी उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने उपचार शुरू किया तो पता चला कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता को लेकर कई टीमें गठित कर पड़ताल शुरू की।
इस दौरान रविवार को तीनों आरोपित देवकली रोड पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना की हकीकत पता की। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इधर, महिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शनिवार को एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थी। तीनों आरोपितों को देवकली रोड पर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी लखीमपुर खीरी।
