विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीरा-पलिया हाईवे पर भीषण हादसा, दो नर्सिंग छात्राओं समेत तीन की मौत, बाइक-ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:09 AM (IST)

लखीमपुर के भीरा-पलिया हाईवे पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में दो नर्सिंग छात्राओं समेत तीन लोगों की मौके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भीरा-पलिया हाईवे पर ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर।

  2. हादसे में दो नर्सिंग छात्राओं समेत तीन की मौत।

  3. ट्रक चालक फरार, पुलिस तीसरे मृतक की शिनाख्त में जुटी।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। भीरा में शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे भीरा-पलिया हाईवे पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो नर्सिंग छात्राओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और मार्ग जाम हो गया। बाद में पहुंची पुलिस ने वाहनों का आवागमन सुचारु कराया।

मृतकों में निघासन क्षेत्र के बम्हननपुरवा की प्रियंका और क्रांति शामिल हैं। दोनों भीरा के संतगढ़ स्थित वन बीट कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में नर्सिंग की छात्रा थीं। हादसे में तीसरे युवक की भी मौत हो गई, जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में एंट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, CEO ने सख्त किया पहरा; कर्मचारियों के लिए भी कड़े हुए रूल्स

फिलहाल उसकी पहचान नही हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है। भीरा थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि दोनों छात्राएं कातेज के बाद घर जाने के लिए निकली ती। समझा जा रहा है कि दोनों उसी बाइक पर सवार ती जिसे युवक चला रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार है, जबकि ट्रक मौके पर खड़ा है। पुलिस तीसरे मृतक की पहचान करने और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।