लखीमपुर में 11 से 22 अक्टूबर तक होगा रामलीला महोत्सव, रोजाना होंगे रामकथा के कई प्रसंग
गोला गोकर्णनाथ में श्री रामलीला समिति 11 से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस ...और पढ़ें

11 से 22 अक्टूबर तक होगा रामलीला महोत्सव।
HighLights
गोला गोकर्णनाथ में 11-22 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव।
प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन के प्रसंगों का मंचन।
महिलाओं के लिए अलग बैठने की विशेष व्यवस्था।
संवाद सूत्र, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर)। श्री रामलीला समिति द्वारा इस बार भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। मेला मैदान में होने वाले महोत्सव में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
श्री रामलीला समिति अध्यक्ष जनार्दन गिरि, महामंत्री पंकज गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष राजेश आनंद मिन्नी ने बताया कि रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को श्री गणेश पूजन एवं राजा दशरथ के प्रसंग से होगा।
12 अक्टूबर को शिव विवाह, 13 अक्टूबर को नारद मोह एवं रावण तपस्या, 14 अक्टूबर को श्रीराम जन्म, ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया जाएगा।
15 अक्टूबर को धनुष भंग एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद, 16 अक्टूबर को श्रीराम बारात एवं श्रीराम विवाह, 17 अक्टूबर को कैकेयी संवाद, 18 अक्टूबर को दशरथ मरण, 19 अक्टूबर को सीता हरण, 20 अक्टूबर को लंका दहन एवं लक्ष्मण शक्ति, 21 अक्टूबर को दशहरा तथा 22 अक्टूबर को भरत मिलाप का मंचन होगा।
समिति द्वारा बताया गया कि रामलीला का समय दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक रहेगा, जबकि नाटक मंचन रात्रि आठ बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक होगा। महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।
