कहीं हाथी पर सवार होकर तो कहीं कमर तक पानी में गश्त कर रहे कर्मीचारी, दुधवा टाइगर रिजर्व में बारिश बनी आफत
लगातार बारिश के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व के कई वन क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे गश्त करना मुश्किल हो गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दुधवा टाइगर रिजर्व में लगातार बारिश से जलभराव और बाढ़।
कर्मचारी कमर तक पानी में चलकर कर रहे हैं मुश्किल गश्त।
आपदा से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन।
संवाद सूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। विगत कई दिनों से हो रही बारिश के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व के कई वन क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मानसून सत्र में इस प्रकार की स्थितियां प्रतिवर्ष रहती हैं, परंतु इस बार निरंतर बारिश होने की वजह से जिन क्षेत्रों में कभी जलभराव नहीं रहता था, उन क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। इन क्षेत्रों में पानी भरा होने के कारण गश्त करना मुश्किल होता है।
बादजूद इसके दुधवा के कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। कही कहीं पर तो कमर तक पानी में चलकर कर्मी गश्त कर रहे हैं। दुधवा के उपनिदेशक जगदीश आर ने बताया कि मानसून सत्र की इस प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व से सशक्त तैयारियॉ सुनिश्चित की गई हैं।
रिस्पॉन्स टीम का किया गठन
अधिकारी/कर्मचारी निरंतर वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों की सहायता से पेट्रोलिंग व मानीटरिंग कर रहे हैं। आकस्मिक स्थितियों के निपटान हेतु प्रभागीय स्तर से क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन रेंज के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
सभी टीमों द्वारा भी तत्परतापूर्वक निरंतर मानीटरिंग की जा रही है। विपरीत स्थितियों में भी दुधवा के ग्रीन सोल्जर्स वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में निरंतर तत्पर हैं।
