विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में पेड़ पर मिले युवक और युवती के शव, प्रेम-प्रसंग में की आत्महत्या

Published: Mon, 19 Oct 2026 02:12 PM (IST)

Lakhimpur Crime: निघासन सीओ शमशेर बहादुर सिंह और पढ़ुआ थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर मामला प्रेम प्रसंग से जुडा़ बताया है।

अलग-अलग पेड़ पर युवक व युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

अलग-अलग पेड़ पर युवक व युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

HighLights

  1. एक ही जगह अलग-अलग पेड़ से लटके मिले शव

  2. अलग-अलग बिरादरी से हैं युवक और युवती

  3. पढुआ थाना क्षेत्र में रविवार रात का प्रकरण

संवाद सूत्र, लखीमपुर : ढखेरवा क्षेत्र में रविवार रात एक ही खेत में लगे अलग-अलग पेड़ पर युवक व युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अलग अलग गांवों और अलग बिरादरी से हैं। घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पढुआ थाना क्षेत्र के गांव बेलवापुरवा के उत्तर सोमवार सुबह रामलखन कश्यप के खेत में लगे अलग-अलग पेड़ पर युवक व युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके देखे गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाकर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई।

महिला के शव की पहचान बेंचेपुरवा निवासी राम खिलावन की 22 वर्षीय पुत्री रमा के रूप में हुई, जबकि युवक के शव की पहचान गांव पचासा निवासी 17 वर्षीय जितेंद्र पुत्र श्रीधर के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक जितेंद्र लखनऊ में मजदूरी करता था जबकि शादीशुदा मृतका रमा अपने मायके बेंचेपुरवा में थी।

बताया जाता है कि मृतका रमा के गांव से करीब 10 किमी की दूरी पर मृतक जितेंद्र का गांव पड़ता है। जहां जितेंद्र के घर के सामने रमा की बड़ी बहन की ससुराल है। ग्रामीणों के मुताबिक रमा अक्सर अपनी बहन के यहां जाती रहती थी जिस वजह से दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।

फिलहाल प्रेमी युगल की फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। निघासन सीओ शमशेर बहादुर सिंह और पढ़ुआ थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर मामला प्रेम प्रसंग से जुडा़ बताया है। कहा प्रेमी युगल ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

एक वर्ष पहले हुआ था रमा का विवाह

पढुआ में रविवार रात एक ही खेत में लगे अलग-अलग पेड़ पर एक साथ फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी युगल की घटना की लोग कई तरह से चर्चा कर रहे हैं। मृतका रमा की शादी करीब 15 माह पूर्व हुई थी। जबकि मृतक जितेंद्र अभी अविवाहित है। जो कि एससी कास्ट का है और रमा ओबीसी कास्ट की है। दोनों एक साथ फांसी के फंदे पर क्यों झूले इसी मुद्दे को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।