गुजरात और बिहार के बीच जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, यूपी के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
लखीमपुर के निवासियों के लिए खुशखबरी है कि भुज से बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही शुरू ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का लखीमपुर में ठहराव प्रस्तावित।
गुजरात से बिहार तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
व्यापार, रोजगार, शिक्षा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिलवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुसाफिरों को जल्द ही भुज (गुजरात) से बरौनी (बिहार) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलने की सौगात मिल सकती है, जिसका ठहराव लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रस्तावित है।
इससे गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार तक सफर करने वाले यात्रियों को सीधी और बेहतर रेल सेवा की सुविधा मिल सकेगी। शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक पत्र से जनपद वासियों में खुशी है। हालांकि रेल अधिकारियों का कहना है कि जो भी ट्रेन चलेगी उसकी समय सारिणी से लेकर नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड से जारी होगी।
शुक्रवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित पत्र के अनुसार प्रस्तावित ट्रेन संख्या 19427/19428 सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। यह ट्रेन से भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार शाम 05:30 बजे रवाना होगी। इसी तरह बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार रात 11:55 पर चलेगी।
लखीमपुर के लोगों को मिलेगा फायदा
यह ट्रेन भुज से बरौनी तक कुल 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भुज से चलकर ट्रेन अहमदाबाद, कोटा, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, मैलानी से लखीमपुर होकर गोंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते बरौनी तक जाएगी। लखीमपुर स्टेशन पर ठहराव होने से जिले के यात्रियों को इस रूट पर आवागमन का बेहतर अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर से मुंबई के बीच 18 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
रेल अधिकारियों के मुताबिक इसके शुरू होने से व्यापार, रोजगार, शिक्षा और अन्य कार्यों के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
इंटरनेट मीडिया पर जो पत्र प्रसारित है, वह रेलवे बोर्ड का नहीं है। ट्रेन संचालन शुरू होने से पहले रेलवे बोर्ड से समय सारिणी और नोटिफिकेशन जारी होगा।
हिमांशु राव, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्त रेलवे लखनऊ मंडल
