सिगाही में युवक की गला काटकर हत्या
सड़क किनारे पड़ा मिला शव तीन लोग नामजद। थाना क्षेत्र में बुधवार रात ग्राम फरदहिया निवासी युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। एएसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लखीमपुर : थाना क्षेत्र में बुधवार रात ग्राम फरदहिया निवासी युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने उसके पुत्र की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद के मजरा फरदहिया का रहने वाला मेवा (40) अवैध कच्ची शराब का कारोबार करता था। बुधवार रात को वह पड़ोस के गांव ऐली में कमलेश के पास गया था। उसके बाद वह वहां से फरदहिया के लिए निकला और घर नहीं पहुंचा। गांव के पश्चिम छोर पर स्थित नौरंगाबाद रोड पर बनी पुलिया के पास किसी ने धारदार हथियार से उसकी गला काटकर हत्या कर दी। जब सुबह गांव के लोग टहलने निकले तो सड़क किनारे शव को देख कर राहगीरों का तांता लग गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। एसओ अजय कुमार राय ने बताया कि मेवा के पुत्र सुनील की तहरीर पर ऐली के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना से संबंधित जानकारी हासिल की और आरोपितों की जल्द गिरफ्तार करने को लेकर निर्देश दिए हैं। अभी घटना का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस प्रथम ²ष्टया किसी तात्कालिक विवाद को घटना का कारण मन ही है। एएसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।