पांच दिन में तीन हजार से अधिक मजदूर भारत आए
गौरीफंटा बॉर्डर से बीते पांच दिन में तीन हजार से अधिक नेपाली मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में भारत आए हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन कंचनपुर ने दी है।
लखीमपुर : गौरीफंटा बॉर्डर से बीते पांच दिन में तीन हजार से अधिक नेपाली मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में भारत आए हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन कंचनपुर ने दी है।
पिछले कई माह से भारत-नेपाल सीमा सील है। प्रवासी मजदूरों को सीमा सील होने के बाद भी आने-जाने दिया जा रहा है। पांच दिन के अंतराल में तीन हजार से अधिक नेपाली मजदूर सीमा पार कर भारत आए हैं। नेपाल के जनपद कंचनपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि 14 सितंबर को 587, 15 सितंबर को 617, 16 सितंबर को 526, 17 सितंबर को 581 व 18 सितंबर 553 नेपाली भारत गए हैं। भारत से नेपाल आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। सुदूर पश्चिम प्रदेश में कोरोना संक्रमण अधिक बढ़ जाने के कारण नेपाल में बेरोजगारी भी बढ़ गई है। रोजी-रोटी की तलाश में नेपाली मजदूर भारत आ रहे हैं।