सादी वर्दी में महिला पुलिस ने बसों में किया सफर
लखीमपुर : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस ने सादी वर्दी में शनिवार को शहर में
लखीमपुर : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस ने सादी वर्दी में शनिवार को शहर में चे¨कग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और चौराहों पर एंटीरोमियो चे¨कग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों को हिदायत देकर छोड़ा गया। इसके अलावा पलिया बस स्टैंड से महेवागंज, सुंदरवल और शारदानगर तक बसों में चे¨कग की। महिला थाना एसओ हंसमती की अगुवाई में महिला पुलिस ने बसों और ऑटो में सफर कर रही महिलाओं से पूछताछ की और उन्हें उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। एसओ हंसमती ने लखीमपुर से सुंदरवल तक दो-दो महिला पुलिस को सादे कपड़ों में बैठा कर बसों में चे¨कग कराई। बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली महिलाओं से उन्होंने बातचीत कर उनकी प्रतिदिन की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उनको 100 नंबर व 1090 की जानकारी दी। महिलाओं को महिला थाने का नंबर भी दिया। बस कंडक्टर व ड्राइवर को हिदायत दी गई कि महिलाओं व लड़कियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कंडक्टर से कहा कि किसी भी महिला व लड़की के साथ कोई अनहोनी की संभावना है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।