Move to Jagran APP

प्रियांशु को मिला फोटोग्राफर ऑफ द ईयर सम्मान

जिले के फोटो आर्टिस्ट प्रियांशु त्रिपाठी ने अपने चित्रों के माध्यम से एक बार फिर नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:31 PM (IST)
प्रियांशु को मिला फोटोग्राफर ऑफ द ईयर सम्मान
प्रियांशु को मिला फोटोग्राफर ऑफ द ईयर सम्मान

मोहम्मदी: जिले के फोटो आर्टिस्ट प्रियांशु त्रिपाठी ने अपने चित्रों के माध्यम से एक बार फिर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया है। एक्स्प्लोर वाइल्ड इंडिया फोटोग्राफी अवार्डस 2021 में प्रियांशु के चित्र को हैविटेट वर्ग में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया व साथ ही उन्हें हैविटेट फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021 से भी नवाजा गया। एक्सप्लोर वाइल्ड इंडिया मैगजीन द्वारा आयोजित फोटोग्राफी अवार्डस 2021 में प्रियांशु त्रिपाठी की वाइल्डलाइफ ऑफ हिमालयाज शीर्षक नामक तस्वीर को बेस्ट हैविटेट फोटोग्राफ वर्ग में विनर के रूप में चुना गया। साथ ही बेस्ट हैविटेट फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021 सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कृत चित्र में प्रियांशु ने हिमालयन लंगूरों के जीवन चुनौतियों व संघर्ष के साथ उनके प्राकृतिक आवास को भी दर्शाने का प्रयास किया है। प्रियांशु ने बताया कि उन्होंने यह तस्वीर सतपाल सिंह के साथ उत्तराखंड राज्य में की गई एक दुर्लभ हिमालय यात्रा के दौरान पहाड़ी वनों में प्रात: काल में खींची थी। जिसमें हिमालयन लंगूर का एक बड़ा समूह दिसम्बर माह की सर्द सुबह में धूप में बैठकर बर्फीली ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी प्रियांशु के कई चित्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इसी वर्ष इको टूरिज्म फोटोग्राफी अवा‌र्ड्स में भी उन्हें अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है।

loksabha election banner

पुण्यतिथि पर याद किए गए जनेश्वर शुक्रवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी चितक जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद कयूम खान ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा समतामूलक समाज बनाने के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कमजोरों, महिलाओं, पिछड़ों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया। गोष्ठी का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव नरेश यादव ने किया। इस दौरान एमएलसी शशांक यादव, विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, भूपेंद्र सिंह, उदय भान सिंह यादव, अशोक वर्मा, रियाजुल्ला, रघुवीर सिंह यादव, अमित वर्मा, श्रीराम दलित, अंजली सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.