बुधवार को भी निकली धूप, लोगों को शीतलहर से दी राहत
में छतों पर खड़े होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया।शाम तक लोगों ने धूप सेंकी।
लखीमपुर: बुधवार को भी धूप के दर्शन देर से हुए। सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। शहर के मैदानी भागोंऔर बाईपास पर जहां कोहरे की चादर दिखाई दी वहीं शहर के अंदर भी वाहनों की रफ्तार कोहरे के चलते धीमी थी लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया कोहरा छंटता गया और करीब 10 बजे के आसपास बादलों के बीच से सूर्यदेव ने झांका तो लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद पूरे दिन लोगों ने गुनगुनी धूप से की। निकलने के बाद सड़कों पर भी काफी चहल-पहल दिखाई दी ठिठुरन गलन कुछ कम हुई।
जिला अस्पताल में भी धूप निकलने पर मरीज और तीमारदार मैदान में बैठे दिखाई दिए।करीब पांच बजे तक धूप रही। गलन और ठिठुरन भी कुछ कम हुई।धूप निकलने से लोगों को राहत मिली सड़कों के किनारे मैदानों में छतों पर खड़े होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया।शाम तक लोगों ने धूप सेंकी।अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हफ्ते भर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।मंगलवार को भी निकली धूप में राहत दे दी थी बुधवार को कोहरे के चलते लोगों को एक बार लगा था कि धूप नहीं निकलेगी, लेकिन 10 महीने तक धूप निकल आई। कोहरे पाली से जहां गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा वहीं किसानों का मानना है कि इससे सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है बदलते मौसम से इंसान के साथ जानवर भी ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं।