जिला अस्पताल के परिसर में फिर हो गया जलभराव
लखीमपुर यह है जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के सामने का नजारा। जहां हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है और मरीजों का निकलना मुश्किल हो जाता है। गुरुवार को भी यहां जलभराव हो गया। करीब एक हफ्ते पहले जब बारिश हुई थी यहां बहुत पानी भर गया था।
लखीमपुर : यह है जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के सामने का नजारा। जहां हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है और मरीजों का निकलना मुश्किल हो जाता है। गुरुवार को भी यहां जलभराव हो गया। करीब एक हफ्ते पहले जब बारिश हुई थी यहां बहुत पानी भर गया था। पूरे अस्पताल में कहीं भी पानी की निकास की व्यवस्था नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोई साधारण सरकारी भवन नहीं, अस्पताल है। जहां से हर समय मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। इसे लेकिन इसे लेकर भी अस्पताल व जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। नेता मंत्रियों के अलावा यहां प्रशासनिक अधिकारियों के भी दौरे होते रहते हैं। लेकिन किसी ने भी यहां पर एक ईंट लगवाने की जरूरत नहीं समझी। अपने हाथ-पैर बचाकर किसी तरह लोग पानी के बीच से होते हुए निकलते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा का तर्क है कि अस्पताल को मिलने वाली आर्थिक मदद इतनी नहीं होती कि उसे जिला अस्पताल में फर्श और नालियां सही कराई जाए।