धान खरीद में धांधली से किसान परेशान
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में धांधली की बात उठाई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:07 PM (IST)
लखीमपुर : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में राइस मिलर्स की मिलीभगत से किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि टोकन प्राप्त कर धान की तौल कराने आए किसान अमरीक सिंह को 23 अक्टूबर को क्रय केंद्र प्रभारी सीएमएस प्रथम ने तौल का आश्वासन दिया। इसके बाद 26 अक्टूबर को धान महीन बताते हुए रिजेक्ट कर वापस ले जाने को कहा। जिसपर अमरीक सिंह ने धान घर वापस न ले जाकर मंडी में ही जला देने का ऐलान किया है। मामले की शिकायत पर एसडीएम अखिलेश यादव ने जांच अधिकारी से आधे घंटे में जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए लेकिन, कोई कार्रवाई न होने पर किसान नाराज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें