तिरंगा यात्रा के बाद शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देवेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगे हाथ में लेकर गुजरे। इसमें ज्यादातर युवा वर्ग की सहभागिता रही।
लखीमपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस ने शहर की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसी जोश से लबरेज दिखे। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगते रहे। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगे हाथ में लेकर गुजरे। इसमें ज्यादातर युवा शामिल थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के तमाम युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों के कुशासन से आजाद कराया था। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे, कभी भुलाया नहीं जा सकता। यात्रा के बाद सभी ने इस देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को विलोबी हाल में श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा में विवेक दीक्षित, हिमांशु तिवारी, श्याम किशोर पांडेय, छोटा पांडेय, मो. कामिल, साहिद अली, शिवम सैनी, प्रेम मिश्रा, धनी राम राज, राम सागर गौतम, राज सिंह आदि तमाम युवा मौजूद रहे।