विद्यालय से एमडीएम का अनाज और बर्तन चोरी
लखीमपुर: ब्लॉक बिजुआ के गांव राजगढ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात घुसे चोरों ने ह
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)
लखीमपुर: ब्लॉक बिजुआ के गांव राजगढ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात घुसे चोरों ने हजारों का माल चोरी कर लिया। मामले की तहरीर प्रधानाध्यापक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। तहरीर में कहा गया है कि चोरों ने विद्यालय की रसोई का ताला तोड़ दिया और वहां से दो बोरी अनाज, कुर्सी, बर्तन आदि सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह इसकी जानकारी रसोइया ने दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान को सूचित किया गया और फिर तहरीर पुलिस को दी। शिक्षक कुलभूषण त्रिवेदी ने बताया कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें