Move to Jagran APP

बगहा गांव पहुंची केंद्रीय टीम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

रामनगर बगहा गांव में सोमवार को धौरहरा के भारत सरकार के संयुक्त दल ने बाढ़ की स्थिति व कटान पीड़ितों का हाल जाना।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:05 AM (IST)
बगहा गांव पहुंची केंद्रीय टीम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल
बगहा गांव पहुंची केंद्रीय टीम ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

लखीमपुर : रामनगर बगहा गांव में सोमवार को धौरहरा के भारत सरकार के संयुक्त दल ने बाढ़ की स्थिति व कटान पीड़ितों का हाल जाना। दल में गृह मंत्रालय, शहरी मंत्रालय व केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी शामिल रहे।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान आवास कटान, भूमि कटान, फसल नुकसान आदि का अधिकारियों ने सर्वे किया। केंद्रीय टीम के साथ अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम धौरहरा सुनंदू सुधाकरन, तहसीलदार अनिल यादव, बाढ़ खंड के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि गांव में घाघरा नदी से चार कच्चे और छह पक्के घर कट गए थे। इन सभी को सहायता राशि दी जा चुकी है। आवासविहीन परिवारों को आवास भी आवंटित कर दिए गए हैं। केंद्रीय टीम ने इन लाभार्थियों से रूबरू होकर उनका हाल-चाल जाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.