Move to Jagran APP

हमें विवेकानंद के सपनों का भारत बनाना है

लखीमपुर : युवा प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धा और उ

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:02 PM (IST)
हमें विवेकानंद के सपनों का भारत बनाना है
हमें विवेकानंद के सपनों का भारत बनाना है

लखीमपुर : युवा प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी में लोगों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। रामकृष्ण सेवाश्रम के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के मौके पर आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर विवेकानंद जयंती पर विचार गोष्ठी रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से एसडीएम अरुण कुमार ¨सह, विशिष्ट अतिथि अभिषेक और मुख्य वक्ता अंकित शुक्ला रहे। वाइडी कालेज, धर्मसभा इंटर कालेज, सिटी मांटेसरी स्कूल, पं. दीनदयाल उपाध्याय, मनु लॉ कालेज, मनु डिग्री कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों में विचार गोष्ठी के माध्यम से विवेकानंद को याद किया गया। विद्यार्थी परिषद ने जेबीगंज, मोहम्मदी, गोला, ओयल समेत अनेक विकासखंडों पर भी जयंती का आयोजन किया। आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता रखी। प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अजय शांती डिग्री कालेज पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा ने विवेकानंद की जयंती मनाते हुए युवाओं को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।

loksabha election banner

गोलागोकर्णनाथ : शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के कृषक समाज इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन युवा दिवस के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक एवं राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि हमारे देश में आज लगभग 65 से 70 ़फीसदी युवा है। युवा देश का कर्णधार होता है। कार्यक्रम अधिकारी इंद्रसेन वर्मा ने नैतिक बल और आध्यात्मिक बल पर जोर दिया। न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

पलियाकलां : नगर के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में धर्म व आध्यात्म के प्रकाश पुंज स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद ने कहा कि विवेकानंद की शिक्षाओं से आज की युवा पीढ़ी प्रेरित हो सकती है, उनके विचारों से सफल जीवन जीया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संघ चालक निरंजन लाल अग्रवाल ने कहा कि हिन्दुत्व की शाश्वत पहचान को विश्व पटल पर स्थापित कर विवेकानंद जी ने पश्चिम देशों को भारतीय अस्मिता से परिचित कराया।

धौरहरा : भारत लोक शिक्षा परिषद के एकल विद्यालय अभियान ने रामवाटिका मे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक समलिया प्रसाद मिश्र ने की। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद ने कहा था कि यदि बालक विद्यालय तक नही पहुंच सकता तो विद्यालय को बच्चों तक जाना होगा। इस दौरान अमर¨सह, अवधेश मिश्र, पंकज कुमार सहित

अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.