विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जेबीगंज में डेंगू से कई बीमार, भर्ती

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 11:37 PM (IST)

News Article Hero Image

जंगबहादुर (लखीमपुर) : जिले में डेंगू बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले मोहम्मदी और जेबीगंज में डेंगू ने अपना प्रकोप शुरू कर दिया है। संक्रामक रोगों ने कस्बा जंगबहादुरगंज को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसके चलते लगभग आधा दर्जन लोगों की डेंगू की चपेट में हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं स्वास्थ्य महकमा जानकारी के बाद भी खामोश सा नजर आ रहा है।

कस्बा जेबी गंज में भी संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कस्बा निवासी सौरभ गुप्ता (26), अमर गुप्ता (20) पुत्रगण रामदत्त गुप्ता तथा बरखेरिया जाट निवासी शुभम मिश्र पुत्र राजाराम का डेंगू की चपेट में आने से लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा ममता (24) पत्‍‌नी सौरभ गुप्ता का इलाज शाहजहांपुर में तथा अमित श्रीवास्तव (30) का इलाज बरेली में चल रहा है। एक ही परिवार से तीन लोगों समेत आधा दर्जन लोग डेंगू की चपेट में आने से लोगों में संक्रामक रोगों के फैलने का डर सताने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव के कोई कदम नहीं उठाए हैं। यहां के अस्पताल में न तो इस बीमारी की जांच की व्यवस्था है और न ही बचाव के साथ समुचित इलाज की। इसके अलावा यहां फागिंग की भी व्यवस्था न होने के कारण मच्छरों की भरमार है। वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर सिंह का कहना है कि शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर संक्रामक रोगों से बचाव की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर