दौड़ में गुरजीत सिंह और प्रिया रहीं प्रथम
क वर्ग में प्रथम स्थान गुरजीत सिंह द्वितीय स्थान स्यामू चौहान तृतीय विशाल अवस्थी व बालिकाओं में 200 मीटर दौड़ में 50 बालिकाओं ने भाग लिया।
लखीमपुर : नेहरू युवा केंद्र संगठन लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमरदीप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, युवामंडल चहमलपुर के मनमीत सिंह व युवा मंडल अनुज गिरि कपिल गिरि, मंदीप मौर्य, अमित मौर्य, मुनीष चौहान, उत्कर्ष अवस्थी, सत्प्रीत सिंह, दुर्गाप्रसाद नाग व श्री जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा स्कूल के प्रधानाचार्य आदम प्रकाश व पूर्व प्रधानाचार्य बनवारी लाल सत्यार्थी, अध्यापक सुभाष मिश्रा, ज्योत्सना तिवारी, विनोद गुप्ता, विशाल भास्कर, सुरेश वर्मा की उपस्थिति में खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान गुरजीत सिंह, द्वितीय स्थान श्यामू चौहान, तृतीय विशाल अवस्थी व बालिकाओं में 200 मीटर दौड़ में 50 बालिकाओं ने भाग लिया। जिसमें प्रिया प्रथम, द्वितीय अंशिका देवी, तृतीय पंछी देवी रहीं। कबड्डी में नवीन मौर्य की केवलपुरवा टीम विजेता रही व वालीबॉल में केवलपुरवा की टीम विजेता रही। अशोगापुर उपविजेता रही। खो-खो में उपासना की टीम विजेता रही।