कारागार में महिला बंदियों को बांटे कपड़े
लखीमपुर : सामाजिक संस्था वीरांगना वाहिनी ने जिला कारागार में महिला बंदियों को खाने-पीने तथा
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:00 PM (IST)
लखीमपुर : सामाजिक संस्था वीरांगना वाहिनी ने जिला कारागार में महिला बंदियों को खाने-पीने तथा कपड़ों के अलावा जरूरत के अन्य सामान भी बांटे। वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता के साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निरुपमा वाजपेई, चेतन गुप्ता, विनोद गुप्ता, नीता दुआ, सूर्य प्रकाश समेत संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं ने महिला बंदियों को वस्त्र वितरण किया। वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने बताया कि कारागार में बंद ऐसी महिलाएं जिनका कोई भी परिवारी जन नहीं है या कोई उनसे मिलने नहीं आता है, ऐसी महिला बंदियों को कपड़े खाने-पीने का सामान व ¨जदगी की जरूरत का अन्य सामान भी बांटा गया है। इस दौरान जिला कारागार के अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें