बढ़ने के बाद भी खतरे के निशान से नीचे शारदा का जलस्तर
शारदा नदी का जलस्तर हल्का बढ़ा जरूर है लेकिन अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि निचले रास्तों पर नदी का पानी भरने से कई जगह आवागमन अभी भी बंद है।
लखीमपुर : तीन दिन से घट रहे शारदा का जलस्तर शनिवार को थोड़ा बढ़ा है लेकिन, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा नदी के तेवर इस समय नरम दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को नदी का जलस्तर हल्का बढ़ा जरूर है लेकिन, अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि पहले से निचले रास्तों पर नदी का पानी भरने से कई जगह आवागमन अभी भी बंद है। निचले इलाकों में फसलों में भी काफी पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को जानवरों के चारे के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शाम पांच बजे तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 154.100 से कुछ नीचे था। उधर नदी का जलस्तर प्रतिदिन कम होने के बाद भी निचले इलाकों के मार्गों तथा फसलों में पानी भरने से किसान परेशान हैं। इससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।