Move to Jagran APP

प्रखर ओजस्वी वक्ता के रूप में छाप छोड़ी सुषमा स्वराज ने

लखीमपुर भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 06:21 AM (IST)
प्रखर ओजस्वी वक्ता के रूप में छाप छोड़ी सुषमा स्वराज ने
प्रखर ओजस्वी वक्ता के रूप में छाप छोड़ी सुषमा स्वराज ने

लखीमपुर : भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया। केंद्र सरकार के विभिन्न पदों पर रहीं सुषमा स्वराज का बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी, ओजस्वी वक्ता होने के साथ-साथ दूरदर्शिता की भी वे जीती-जागती मिसाल थी। डोकलम विवाद पर उन्होंने जो ²ढ़ता दिखाई निश्चित रूप से वे विश्वस्तरीय नेता के रूप में स्थापित हो गई।

loksabha election banner

श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। सदर विधायक योगेश वर्मा ने राजनीतिक ²ढ़ इच्छाशक्ति और कानून के जानकार के रूप में उनका वर्णन करते हुए कहा कि उनके निधन से भाजपा ने एक कद्दावर नेता खो दिया है। जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने सुषमा स्वराज के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के रूप में कार्यालय में 24 घंटे विदेशों में बसे भारतीयों के हित के लिए उन्होंने काम किया। सहकारी समिति के अध्यक्ष आशू मिश्रा ने कहा कि भारत की राजनैतिक श्रीअंनत में विलुप्त हो गईं। जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त हो गई। वैयक्तिक आभा का एक युग जी कर हमारे समय की शीर्षतम विदुषी, अटल बिहारी के बाद की सर्वाधिक संतुलित व सम्मोहक संसदीय वक्ता की वाणी ने विराम ले लिया। शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाउपाध्यक्ष अनुपम अवस्थी, अरविद गुप्ता, अर्बन बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, महामंत्री कुलभूषण सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनूप शुक्ल, मुकेश पांडेय, ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। उधर संसदीय कार्यालय पर भी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर सांसद प्रतिनिधि अरविद सिंह संजय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश में अपनी अलग पहचान बनाई थी। अंबरीश सिंह ने विदेश मंत्री के रूप में उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी सुषमा स्वराज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक व्यक्त करते हुए हिदी विभागाध्यक्ष डॉ. बीना रानी गुप्ता ने कहा कि सुषमा स्वराज जैसी प्रखर वक्ता साहसी, राजनीतिज्ञ महिला उनकी रोल मॉडल थी। उनका जाना अपूरणीय क्षति है। डॉ. गीता शुक्ला ने सुषमा स्वराज को विभिन्न भाषाओं के ज्ञाता बताते हुए कहा कि वे मृदुभाषी और स्पष्ट वक्ता के रूप में सदा अमर रहेंगी। डॉ. शशि प्रभा वाजपेई ने सुषमा स्वराज की बहुमुखी प्रतिभा और उनके नेतृत्व क्षमता पर भी प्रकाश डाला।

ओयल : देश की वरिष्ठ राजनेता एवं प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर नगर के भाजपा एवं हिन्दू साम्राज्य परिषद के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। निधन से आहत हिन्दू साम्राज्य परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री शगुन सिंह ने संगठन के कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सुषमा स्वराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पंकज अग्निहोत्री, शगुन सिंह, अवनीश मिश्रा, शुभम शुक्ल, रवि सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राजावत के द्वारा विचार प्रकट किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.