दिन भर शीतलहरी, बारिश और धूप-छांव ने बढ़ाई ठंड
फोटो : 15एलएके010----- - अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस संवादसूत्र, लखीमपुर : शुक्रवार को कभी धूप और कभी बादल का मौसम रहा धूप-छांव के इस मौसम के साथ-साथ बर्फीली हवाएं और रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम को और सर्द कर दिया। पूरे दिन लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने रहे। शुक्रवार को सुबह के वक्त पहले धूप निकली इसके बाद फिर बादल छा गए। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। ऐसा कई बार हुआ और कई बार बादलों के बीच से सूरज की रोशनी भी दिखाई पड़ी। मौसम का पारा दो डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन सर्द हवाओं से बचने की कोशिश के लिए लोग या तो गर्म कपड़े पहने रहे। बदलते हुए इस मौसम से लोगों में एक बार फिर धूप निकलने की उम्मीद जगी है।
लखीमपुर : शुक्रवार को कभी धूप और कभी बादल का मौसम रहा धूप-छांव के इस मौसम के साथ-साथ बर्फीली हवाएं और रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम को और सर्द कर दिया। पूरे दिन लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने रहे।
शुक्रवार को सुबह के वक्त पहले धूप निकली इसके बाद फिर बादल छा गए। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। ऐसा कई बार हुआ और कई बार बादलों के बीच से सूरज की रोशनी भी दिखाई पड़ी। मौसम का पारा दो डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन सर्द हवाओं से बचने की कोशिश के लिए लोग या तो गर्म कपड़े पहने रहे। बदलते हुए इस मौसम से लोगों में एक बार फिर धूप निकलने की उम्मीद जगी है।