इस देश की ताकत हैं किसान और नौजवान: नकवी
फसल का समर्थन मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि हमारी पार्टी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के लिए अलग से बाजार लाया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। नौजवानों के लिए एक साल के भीतर ही खाली पड़े 23 लाख पद भरे जाएंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 72000 करोड़ रुपये हिदुस्तान के किसानों का कर्जा माफ किया। उसके बाद मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में कर्ज माफी का वादा किया सरकार बनते ही वादे के मुताबिक किसानों का कर्जा माफ किया। 19 में भी सरकाए बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे। इस मौके पर प्रह्लाद पटेल जिला पंचायत सदस्य रवि तिवारी प्रवक्ता पप्पू खां ओमप्रकाश सिंह अनस खां फत्ते सिंह अमानत अली आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लखीमपुर: मंगलवार को पूर्व सांसद •ाफर अली नकवी ने गोला व श्रीनगर विधानसभाओं में सभाएं की। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान एवं नौजवान इस देश की शक्ति हैं। मोदी सरकार ने किसानों एवं नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ झूठ बोलकर ठगने का कार्य किया है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, किसान त्रस्त हैं फसल का समर्थन मूल्य भी नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के लिए अलग से बाजार लाया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। नौजवानों के लिए एक साल के भीतर ही खाली पड़े 23 लाख पद भरे जाएंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 72000 करोड़ रुपये हिदुस्तान के किसानों का कर्जा माफ किया। उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना का भी बखान किया। इस मौके पर प्रह्लाद पटेल जिला पंचायत सदस्य, रवि तिवारी प्रवक्ता, पप्पू खां, ओमप्रकाश सिंह, अनस खां, फत्ते सिंह, अमानत अली आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।