Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन

-डॉ. अनिल को विवेक भारती, रामकुमार गुप्ता को विवेक श्री से किया सम्मानित संवादसूत्र, गोला गोकर्णनाथ(लखीमपुर): स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही शैक्षणिक संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप ¨सह ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिबाला रावडा व अतिथियों ने लखनऊ से आए कवि डॉ. अनिल मिश्रा को विवेक भारती, शहर के वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार गुप्ता को विवेक श्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्व रिकार्डधारी यतीश चंद्र शुक्ला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:20 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर काव्य संध्या का आयोजन

लखीमपुर): स्वामी विवेकानंद बाल उद्यान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही शैक्षणिक संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप ¨सह ने किया।

loksabha election banner

विद्यालय की प्रधानाचार्या शशिबाला रावडा व अतिथियों ने लखनऊ से आए कवि डॉ. अनिल मिश्रा को विवेक भारती, शहर के वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार गुप्ता को विवेक श्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्व रिकार्डधारी यतीश चंद्र शुक्ला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को पढने के लिए प्रेरित करने व शिक्षकों को निष्ठा पूर्वक शिक्षण कार्य करने, अपने दायित्वों के बारे में निर्वहन करने पर जोर दिया। इसी कड़ी में काव्य संध्या का मां सरस्वती व वाणी वंदना के साथ आरंभ हुआ। जिसमें डॉ. अनिल मिश्रा ने सुनाया कि लीक पर चलते नहीं हम यह जमाना जानता है, मंजिले हम हैं बनाते हम बनाते हैं डगर को। रामकुमार गुप्ता ने सुनाया कि ईश जहां अवतार ले भारत भूमि ललाम, स्वामी विवेकानंद को शत शत कोटि प्रणाम। कवि ओम नीरव ने माटी तन है मेरा, माटी धन है मेरा, भारती पायल, मुनेंद्र प्रताप, बेदिल भारती, नंदीलाल निराश, आलोक तिवारी, बेनीराम अंजान, गेंदनलाल कनौजिया ने अपनी-अपनी कविताओं का पाठ किया। काव्य संध्या का संचालन डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने किया। विश्व रिकार्डधारी यतीश चंद्र शुक्ला को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर शिप्रा खरे, अर¨वद पांडेय, डॉ. बीके वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.