धर्म संसद में जिले से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता
लखीमपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में विश्व ¨हदू परिषद के आह्वान पर राष्ट्रीय स्
लखीमपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में विश्व ¨हदू परिषद के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक की गई। जिसमे 25 नवंबर अयोध्या में होने वाली विराट धर्म सभा को ले कर चर्चा की गई। तय किया गया किस जिले से पांच हजार संघ कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे। बैठक में संघ के विभाग प्रचारक रामेय ने विषय रखा, राम हमारी संस्कृति, हमारे आदर्श हैं, सनातन धर्म की प्रेरणा और रचयिता हैं, जिनकी जन्मभूमि अयोध्या है और वहां पर उनका मंदिर बनेगा। जो कि संपूर्ण विश्व के लिये प्रेरणा होगा। इस पावन विचार को लेकर संघ परिवार अयोध्या में धर्म संसद करेगा। जिसमें जिले से पांच हजार की संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहेंगे और राम मंदिर के लिये संकल्पबद्ध होंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक अभिषेक, संजीव मिश्रा, राजेंद्र कटियार, रजनीश, बीजेपी पूर्व महामंत्री आशू मिश्रा, अमरेश, जनप्रतिनिधि, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, सौरभ ¨सह व दीपक पूरी, अभिजात मिश्रा संजय मिश्रा व अन्य संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।